गुप्त सूचना पर आरआईटी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इच्छापुर से देशी कट्टा के साथ वांटेड अपराधी गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : आदित्यपुर  के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत इच्छापुर इलाके में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के बाद सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इच्छापुर क्षेत्र में एक वांटेड अपराधी अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया और इलाके में घेराबंदी की गई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान गोरे के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया।

थाना प्रभारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। साथ ही उससे पूछताछ के आधार पर अन्य मामलों में भी अहम जानकारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisements
See also  कांड्रा में भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पैर टूटा

Thanks for your Feedback!

You may have missed