बनारस से आई पुरोहितों की टीम ने मां भारती की आरती कर बांधा समां, भव्य तरीके से सुभाष मंच ने मनाई नेताजी की 129वीं जन्मोत्सव

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के पावन अवसर को नेताजी सुभाष मंच ने यादगार बना दिया. आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान में उस समय अलौकिक दृश्य देखने को मिला जब इस समारोह में बनारस से आई सुप्रसिद्ध गंगा आरती की करने वाली टीम ने मां भारती की भव्य आरती उसी अंदाज में की जैसे बनारस के गंगा तट पर होती है. इस आध्यात्मिक और देशभक्तिपूर्ण पल का गवाह बनने के लिए भारी संख्या में लोग फुटबॉल मैदान में उमड़ पड़े थे. इस विशेष अनुष्ठान के लिए विशेष रूप से बनारस से छह सदस्यीय पुरोहितों की टीम बुलाई गई थी. शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जब दीप प्रज्वलित हुए, तो पूरा मैदान भक्ति और राष्ट्रप्रेम के सागर में सराबोर हो गया. इससे पूर्व ​कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई. इस अवसर पर क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए ‘श्रीलेदर्श’ के निदेशक शेखर डे ने कहा कि
​”नेताजी सुभाष मंच द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है. नेताजी का जीवन और उनका बलिदान हम सभी के लिए अतुल्य प्रेरणा है. आज की युवा पीढ़ी को उनकी जीवनी को आत्मसात कर देश सेवा का संकल्प लेना चाहिए.” ​इस भव्य आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इनमें पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार सिंह, वरीय उद्यमी विकास मुखर्जी, सरदार शैलेन्द्र सिंह, रविन्द्र नाथ चौबे और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू चौधरी प्रमुख थे. मंच के अध्यक्ष पी के नन्दी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संध्या प्रधान, एस डी प्रसाद, विनोद वार्ष्णेय, रामचंद्र पासवान, शंभूनाथ प्रमाणिक, उमेश दूबे, जवाहर लाल सिंह, मधु मिश्रा, मीना सिंह और सुजल घोष सहित कई कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed