मोदी पार्क में फोटो वॉक का आयोजन, निकॉन इंडिया ने नए कैमरों का किया डेमॉन्स्ट्रेशन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर में फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर और निकॉन इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 20 जनवरी 2026 को मोदी पार्क में फोटो वॉक का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें करीब 60 फोटोग्राफरों और फोटोग्राफी के शौकीनों ने भाग लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम के दौरान निकॉन इंडिया की ओर से रूट ट्रेनर जय कुमार और एरिया सेल्स मैनेजर प्रताप कुमार ने कंपनी के नए कैमरा मॉडल ZR और Z5 II का लाइव डेमॉन्स्ट्रेशन प्रस्तुत किया। साथ ही प्रतिभागियों को कैमरा हैंडलिंग, सेटिंग्स और आधुनिक फोटोग्राफी तकनीकों की ट्रेनिंग भी दी गई।

फोटो वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने पार्क परिसर में विभिन्न फ्रेम और एंगल से फोटोग्राफी का अभ्यास किया। कार्यक्रम में मौजूद फोटोग्राफी प्रेमियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने कौशल को निखारने का अवसर प्राप्त किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के महासचिव दलजीत सिंह, सहसचिव राजेश चौहान, कार्यकारिणी सदस्य रणजीत सिंह गवरी, रजनीश उपाध्याय, ओम प्रकाश शाह, रवि कुशवाहा, हरि नारायण प्रसाद, फाउंडर मेंबर यश प्रजापति, अभिमन्यु कुमार और वरिष्ठ फोटोग्राफर दिदार सिंह भोगल का विशेष योगदान रहा।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य स्थानीय फोटोग्राफरों को नई तकनीकों से अवगत कराना और उन्हें सीखने व नेटवर्किंग का बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed