नेताजी सुभाष मंच नेताजी सुभाषचंद्र बोस का 129वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएगी, बनारस की गंगा आरती की टीम होंगे मुख्य आकर्षण

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela: नेताजी सुभाष मंच इस वर्ष नेताजी सुभाषचंद्र बोस का 129वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएगी. इस वर्ष जन्मोत्सव का मुख्य आकर्षण बनारस की गंगा आरती की टीम होगी.  उक्त जानकारी आज प्रेसवार्ता में अध्यक्ष पीके नंदी, कोषाध्यक्ष संध्या प्रधान, रामचंद्र पासवान, जवाहर लाल सिंह, एसडी प्रसाद, मधु मिश्रा, पूनम मिश्रा, सुजल घोष, विनोद वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष शंभूनाथ प्रामाणिक, उमेश दुबे, मीणा सिंह, संतोष गोराई आदि ने संयुक्त रूप से दी. मंच के अधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 129वां जन्मोत्सव नेताजी सुभाषचंद्र बोस का मनेगा. छह सदस्यीय टीम बनारस से आ रही है जो मां गंगा के तर्ज पर मां भारती की आरती करेंगी. आरती के लिए स्पेशल गीत रचा गया है. इस वर्ष कार्यक्रम में आमंत्रित  अतिथियों में डीसी सरायकेला नीतीश कुमार सिंह के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे. इनके अलावा समाजसेवी शेखर डे, श्री श्री महंत विद्या नंद सरस्वती, जूना अखाड़ा पारडीह काली मंदिर भी पधारेंगे. कार्यक्रम में राउरकेला से संगीत की टीम राकेश कुमार पति के नेतृत्व में परफॉर्मेंस करेंगे. सम्पूर्ण कार्यक्रम फुटबॉल मैदान आदित्यपुर में शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा. जबकि सुबह 12:15 बजे शेरे पंजाब चौक पर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण से जन्मोत्सव का आगाज होगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed