उलीडीह में फ्लैट पर छापेमारी, पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का किया खुलासा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक फ्लैट पर छापेमारी कर देह व्यापार से जुड़े एक रैकेट का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में चार युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में बरामद किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस के अनुसार, यह छापेमारी उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी रोड नंबर दो स्थित देव विला के एक फ्लैट में की गई। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उक्त फ्लैट में लंबे समय से अवैध गतिविधियां चल रही हैं।

शिकायत के आधार पर पटमदा डीएसपी और उलीडीह थाना प्रभारी शरीफ अली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में पहले इलाके में पहुंचे और ग्राहक बनकर फ्लैट नंबर बी-5 एफ-1 डी में प्रवेश किया।

फ्लैट के अंदर पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद युवतियों से बातचीत की और देह व्यापार को लेकर सौदा तय किया। उस समय फ्लैट में दो युवक भी मौजूद थे, जो मौका पाकर वहां से फरार हो गए।

जैसे ही पैसे के लेन-देन की बात तय हुई, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों युवतियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाना ले जाया गया। फरार हुए दोनों युवकों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पकड़ी गई युवतियों की पहचान और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच जारी है और आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Thanks for your Feedback!