अमरावती नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा ने तोड़ा गठबंधन,

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली:  भाजपा और विधायक रवि राणा की युवा स्वाभिमान पार्टी ने अमरावती नगर निगम चुनावों के लिए अपना गठबंधन तोड़ दिया है। 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले अमरावती भाजपा जिला अध्यक्ष नितिन धांडे ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की।भाजपा जिला अध्यक्ष नितिन धांडे बताया कि उनकी पार्टी ने राणा के संगठन को आवंटित छह सीटों से अपना समर्थन वापस ले लिया है।उन्होंने आरोप लगाया, इन सीटों पर हम भारतीय जनता पार्टी से वैचारिक रूप से जुड़े स्वतंत्र उम्मीदवारों का समर्थन कर रहे हैं। युवा स्वाभिमान पार्टी ने अपना वादा नहीं निभाया और भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए।हालांकि, नितिन धांडे ने यह कहा कि राणा की पत्नी और पूर्व लोकसभा सांसद नवनीत राणा भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करना जारी रखेंगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Advertisements
See also  पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए BJP का “ना खेला होबे” रणनीति प्लान, TMC पर सियासी दांव

Thanks for your Feedback!

You may have missed