प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,सोमनाथ मंदिर में देवाधिदेव महादेव के प्रथम ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन किए

0
Advertisements
Advertisements

गुजरात : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री का आज गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सड़क मार्ग से मंदिर तक पहुंचे पीएम मोदी के स्वागत में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकले।बता दें कि देश के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहले सोमनाथ महादेव का उल्लेख किया जाता है। इसकी स्थापना के 1000 साल पूरे होने के अवसर पर सरकार और मंदिर के ट्रस्ट की तरफ से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया गया है। इसके तहत कई धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। पीएम मोदी सोमनाथ में आयोजित ड्रोन शो के भी साक्षी बनेंगे।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: यह आयोजन मंदिर पर महमूद गजनवी द्वारा किए गए प्रथम आक्रमण (1026 ईस्वी) के 1,000 वर्ष पूरे होने और मंदिर के पुनर्निर्माण (1951) के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है।
ओंकार मंत्र जाप और ड्रोन शो: आज शाम पीएम मोदी ने मंदिर परिसर में आयोजित ‘अखंड ओंकार जाप’ में भाग लिया और लगभग 3,000 ड्रोनों की मदद से सोमनाथ के इतिहास को दर्शाने वाले एक भव्य ड्रोन शो का अवलोकन किया।
शौर्य यात्रा (11 जनवरी): कल, 11 जनवरी की सुबह प्रधानमंत्री 108 घोड़ों के साथ निकलने वाली ‘शौर्य यात्रा’ का नेतृत्व करेंगे, जो उन बलिदानियों को समर्पित है जिन्होंने मंदिर की रक्षा में अपने प्राण त्यागे।
सार्वजनिक संबोधन: दर्शन के बाद, वे सोमनाथ में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और भारत की सांस्कृतिक विरासत तथा स्वाभिमान के प्रतीक के रूप में मंदिर के महत्व पर विचार साझा करेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed