बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़े विद्युत जामवाल, वायरल हुआ वीडियो,

0
Advertisements

Mumbai: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. वो अपनी फिल्मों के साथ बाकी चीजें भी करते रहते हैं जिसकी वजह से वो फैंस के बीच बने रहते हैं. विद्युत ने नए साल की शुरुआत एक अलग तरीके से की है. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़ते नजर आ रहे हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

विद्युत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर हर कोई चौंक गया है. वीडियो में विद्युत बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़ते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा वो वीडियो में बर्फ के अंदर ध्यान लगाते नजर आ रहे हैं.वीडियो शेयर करते हुए विद्युत जामवाल ने कैप्शन में बताया कि वह हर साल एक बार ‘सहज’ की प्रैक्टिस करते हैं. उनके मुताबिक, सहज का मतलब है खुद को प्राकृतिक अवस्था में लाकर प्रकृति से जुड़ना. उन्होंने यह भी बताया कि वैज्ञानिक तौर पर यह अभ्यास शरीर के सेंसर्स को एक्टिव करता है और मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है.जहां एक तरफ कुछ फैंस विद्युत की फिटनेस और सोच की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. किसी ने लिखा, “ऐसा करने की क्या जरूरत थी?” तो किसी ने मजाक में कहा, “टार्जन भी पत्ता पहन लेता था.” कुछ लोगों का कहना है कि चर्चा में बने रहने के लिए एक्टर जानबूझकर ऐसे वीडियो डालते हैं.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed