IPL से निकाले गए मुस्तफिजुर रहमान को पाकिस्तान में मिला सहारा,

0
Advertisements
Advertisements

पाकिस्तान: मुस्तफिजुर रहमान को पिछले दिनों कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 से रिलीज कर दिया था, फ्रेंचाइजी ने ऐसा बीसीसीआई के निर्देश पर किया. इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत नहीं भेजने का फैसला किया है, इसको लेकर आईसीसी और बीसीबी की मीटिंग भी होनी है. इन सबके बीच, मुस्तफिजुर ने अपना नाम पाकिस्तान सुपर लीग में रजिस्टर करवाया है.मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, उनका ये प्राइस इसलिए इतना बड़ा क्योंकि अन्य टीम (CSK, DC) भी उनके लिए बड़ी रकम देने को तैयार थी. बीते दिनों बांग्लादेश में हिन्दू युवकों की हत्या के विरोध का असर क्रिकेट तक आ पहुंचा. बांग्लादेशी प्लेयर को खरीदने के लिए केकेआर और टीम के मालिक शाहरुख खान की आलोचना होने लगी, जिसके बाद बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने उन्हें रिलीज कर दिया. अब वह पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हुए नजर आएंगे.इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि मुस्तफ़िज़ुर रहमान अगले सीज़न में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) खेलेंगे, जबकि अभी PSL की नीलामी भी नहीं हुई है. अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल चाहते हैं कि ICC भारत में सुरक्षा को लेकर भेजी गई उनकी ई-मेल का लिखित जवाब दे. यह मांग उस समय सामने आई जब BCCI ने KKR को मुस्तफ़िज़ुर के साथ हुआ 9.2 करोड़ रुपये का करार खत्म करने का निर्देश दिया.इसके जवाब में BCB ने ICC को पत्र लिखकर मांग की कि भारत में होने वाले उनके लीग मैच श्रीलंका में कराए जाएं. बांग्लादेश को कोलकाता में वेस्ट इंडीज़ और इंग्लैंड के खिलाफ़ तीन मैच खेलने हैं, जबकि नेपाल के खिलाफ़ मैच मुंबई में तय है.ICC इस मामले में कई विकल्पों पर विचार कर रही है, जिनमें मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करना भी शामिल है. लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने में सिर्फ़ एक महीना बचा है, इसलिए ऐसा करना आसान नहीं होगा. इससे मैचों की तारीखें, टिकटों की बिक्री और टीवी प्रसारण से जुड़े कई मसले खड़े हो सकते हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed