अमृतसर में आम आदमी पार्टी के सरपंच की गोली मारकर हत्या,


अमृतसर:पंजाब के अमृतसर में एक सरपंच की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मृतक सरपंच की पहचान जर्मल सिंह के रूप में की है. पुलिस की जांच में पता चला है कि जर्मल सिंह पर आरोपियों ने उस वक्त हमला किया जिस समय जब वह अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आए थे. जर्मल सिंह आम आदमी पार्टी से थे. पुलिस के अनुसार ये पूरा माला मैरीगोल्ड रिजॉर्ट का है. बदमाशों ने रिजॉर्ट में घुसकर जर्मल सिंह पर हमला किया था. जिस समय जर्मल सिंह पर हमला हुआ उस दौरान वो एक टेबल पर बैठे थे. पुलिस फिलहाल इस मामले में आरोपियों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है. यह घटना वाल्तोहा गांव के द मैरीगोल्ड रिसॉर्ट में हुई। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि शादी समारोह में सब कुछ ठीक चल रहा था। तभी दो लड़के आए, उन्होंने गोलियां चलाईं और भाग गए। यह घटना उस समय हुई जब जरनैल सिंह शादी में शिरकत करने पहुंचे थे। हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।अमृतसर के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हमलावर बाहरी थे। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।उधर, इससे पहले शनिवार सुबह मोगा के भिंडर खुर्द गांव में एक कार पर हमले में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि कुछ दिन पहले ही उसकी भाभी ने विरोधियों की धमकियों के बावजूद पंचायत समिति सीट जीती थी। उमरसीर सिंह (35) जब काम पर जा रहा था, तब उसे एक दर्जन से ज़्यादा गोलियां लगीं, जिससे धर्मकोट अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। उसके परिवार ने हत्या के पीछे राजनीतिक मकसद होने का आरोप लगाया है।




