9 जनवरी को खुलने जा रहा इस साल का बड़ा IPO,


Delhi: नए साल 2026 की शुरुआत में शेयर बाजार में पहली मेनबोर्ड एंट्री भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की होने जा रही है। कोल इंडिया की सब्सिडियरी और सरकारी कंपनी भारत कोकिंग कोल ने 9 जनवरी 2026 से अपना IPO लाने का ऐलान किया है। कंपनी ने 2 जनवरी को रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) दाखिल कर दिया है। यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, यानी इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। प्रमोटर कोल इंडिया अपनी 46.57 करोड़ इक्विटी शेयर बेच रही है, जिससे कंपनी को कोई नई पूंजी नहीं मिलेगी, बल्कि पूरा पैसा कोल इंडिया को जाएगा। बता दें कि कंपनी के शेयर अभी से ही ₹13 प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं।आईपीओ के जरिए कंपनी का प्लान 13000 करोड़ रुपये जुटाने का है, जिससे लिस्टिंग के पहले इसकी वैल्यू बढ़कर 13000 करोड़ हो जाएगी. इधर आईपीओ के लॉन्च होने से काफी पहले ही इसके शेयर अनलिस्टेड मार्केट में तेजी से उछल रहे हैं. फिलहाल BCCL के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) लगभग 11-14 रुपये के करीब है. BCCL ने 5 जून, 2025 को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया था और 19 सितंबर, 2025 को रेगुलेटरी अप्रूवल मिला था.1972 में बनी BCCL एक मिनी रत्न कंपनी है, जो अलग-अलग ग्रेड के कोकिंग कोल, नॉन-कोकिंग कोल और वॉश्ड कोल की माइनिंग और सप्लाई करती है. इससे खासतौर पर स्टील और पावर इंडस्ट्री को मदद मिलती है. झारखंड के झरिया कोलफील्ड और पश्चिम बंगाल के रानीगंज कोलफील्ड इसके 34 ऑपरेश्नल माइंस में से है, जो भारत में प्राइम कोकिंग कोयले का एकमात्र महत्वपूर्ण सोर्स है.




