बांग्लादेश में एक और हिंदू पर हमला,

0
Advertisements
Advertisements

बांग्लादेश: बांग्लादेश में एक और हिंदू शख्स पर भीड़ ने हमला कर उन्हें आग के हवाले कर दिया. इस हमले में खोकोन दास (50) नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि हिंदू व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया गया. खोकोन दास जब अपने घर वापस लौट रहे थे इसी दौरान उग्र भीड़ ने उनपर हमला कर दिया. बांग्लादेश में अबतक तीन हिंदुओं की हत्या कर दी गई है.18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास की हत्या कर दी गई थी. 24 दिसंबर को अमृत मंडल की मॉब लिचिंग करके हत्या कर दी गई. कुछ दिन पहले बजेंद्र विस्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई.अब खोकोन दास को निशाना बनाया गया है.नए साल के मौके पर एक और हिंदू व्यक्ति को निशाना बनाया गया है. 50 साल के खोकन दास को  हिंसक लोगों के एक गुट ने पहले हमला कर घायल किया और फिर आग के हवाले कर दिया. खोकोन दास पर उपद्रवियों ने धारदार हथियारों से हमला किया. ये हमला उस वक्त किया गया जब वह अपने घर जा रहे थे. दीपू की हत्या के एक हफ्ते बाद राजबाड़ी जिले के पांगशा में 29 साल के अमृत मंडल उर्फ सम्राट को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला. अमृत कुछ दोस्तों के साथ रात के समय शाहीदुल के घर गया था. अचानक वहां लोगों ने डाकू-डाकू का शोर मचाया. जिसके बाद भीड़ ने अमृत को पकड़ लिया, उसके साथी भागने में सफल रहे. उग्र भीड़ ने अमृत को लात-घूंसे और डंडे बरसाकर अधमरा कर दिया, उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed