KMPM- स्कूल 83 बैच द्वारा जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरण

0
Advertisements

Saraikela :KMPM- स्कूल 83 बैच ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए इस वर्ष पड़ रही प्रचंड ठंड एवं शीत लहर के प्रकोप से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में कुल 1000 कंबल वितरण का कार्यक्रम निर्धारित किया है.
इसी क्रम में आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 (रविवार) को प्रथम चरण में 100 कंबलों का वितरण सफलतापूर्वक किया गया. कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और संतोष का भाव देखने को मिला.
इस सेवा कार्य में मनोज, सुनील, अजय, आमोद, बृजकिशोर, मदन, प्रमोद एवं सुरेश की सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता रही. बैच के सदस्यों ने बताया कि शेष कंबलों का वितरण भी आगामी दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा. KMPM- स्कूल 83 बैच का यह प्रयास समाज के प्रति संवेदनशीलता एवं मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  कार पर ‘POLICE’ लिखकर बीकन और फ्लैशर लाइट लगाए पकड़ा गया व्यक्ति, पुलिस कर रही कार्रवाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed