अटल जयंती पर 22वां विशाल रक्तदान शिविर 25 दिसंबर को गोलमुरी में, दिनेश कुमार के नेतृत्व में होगा आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

Jamshedpur : भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर 2025 को जमशेदपुर के केबुल वेलफेयर क्लब, गोलमुरी में 22वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा।

इस अवसर पर भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार ने कहा कि अटल जी का पूरा जीवन सेवा और मानवता को समर्पित रहा। उनकी जयंती पर रक्तदान करना उनके विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि है। रक्त की हर बूंद किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान बन सकती है।

उन्होंने जमशेदपुरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य को सफल बनाएं। दिनेश कुमार ने बताया कि बीते 21 वर्षों से निरंतर यह आयोजन किया जा रहा है और इस वर्ष 22वां शिविर आयोजित होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  भारत में चंद्र ग्रहण: आसमान में दिखा लाल चाँद, पहली तस्वीर वायरल

Thanks for your Feedback!

You may have missed