हैवी व्हीकल में चालक के अलावा एक सहायक चालक का रहना अनिवार्य किया जाय : जकमो


Saraikela : बीती रात आदित्यपुर – कांड्रा सड़क पर हुई सड़क दुर्घटना में मरे 3 व्यक्तियों की दर्दनाक घटना पर जन कल्याण मोर्चा गहरा दुख व्यक्त करता है. साथ ही प्रशासन से मांग करता है कि सरकारी नियम के अनुसार उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए साथ है प्रत्येक हैवी व्हीकल में चालक के साथ सहायक चालक की उपस्थिति अनिवार्य की जाए ताकि सड़क के दूसरी ओर की भी गतिविधियों की जानकारी चालक को रहे. सरायकेला खरसावां जिला सहित पूरे झारखंड में होने वाले सड़क दुर्घटना से आम जनता काफी व्यथित एवं खौफ के माहौल में है. सरायकेला जिला प्रशासन सड़क दुर्घटना रोकने के लिए लगातार प्रयासरत है मुख्य सड़क पर पथ प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है. आम लोगों को लगातार जागरूक किया जाता है, लेकिन इसमें आम जनता का और खासकर हेवी मोटर व्हीकल के मालिक ( Owner ) एवं ड्राइवर का सहयोग ज्यादा अपेक्षित है.




