वानखेड़े में सचिन और मेसी की हुई मुलाकात,

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। मेसी कोलकाता और हैदराबाद के बाद अपने अगले पड़ाव के लिए रविवार को मुंबई पहुंचे। मेसी ने यहां कई कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मेसी इस दौरान वानखेड़े स्टेडियम भी पहुंचे जहां भारी संख्या में दर्शक उन्हें देखने के लिए आए थे। वानखेड़े में भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भारतीय फुटबॉल टीम के महान खिलाड़ी सुनील छेत्री भी मौजूद रहे.सचिन तेंदुलकर ने इस मुलाकात के दौरान अपनी टीम इंडिया की जर्सी लियोनल मेसी को गिफ्ट दी। इसमें सचिन का ऑटोग्राफ था। मेसी और सचिन ने साथ में फोटो खिंचवाई। इसके बाद मेसी ने सचिन तेंदुलकर को एक फुटबॉल गिफ्ट में दी। इससे पहले लियोनेल मेसी भारत के स्टार फुटबॉल प्लेयर सुनील छेत्री से मिले। इन दोनों को देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में फैंस का सैलाब देखने को मिला था। आपको बता दें कि जब लियोनेल मेसी और सचिन तेंदुलकर आखिरकार आमने-सामने आए तो यह किसी खेल प्रेमी के लिए ड्रीम कम ट्रू मोमेंट जैसा था।मेसी के इस भारत दौरे की शुरुआत कोलकाता से हुई थी। सिटी ऑफ जॉय के नाम से मशहूर कोलकाता में मेसी ने शनिवार को अपने स्टेच्यू का उद्घटान किया। हालांकि, इसके बाद सॉल्ट लेक स्टेडियम में जमकर वबाल मचा। दर्शकों ने स्टेडियम में उत्पात मचा दिया। इस बवाल के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी गुस्से में दिखीं। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए। हालांकि, हैदराबाद में मेसी का कार्यक्रम अच्छा रहा। अब अपने दौरे के तीसरे दिन मेसी दिल्ली पहुंचेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed