मृत महिला के गले से निकाल गए सोने के आभूषण, सगे भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

भीलवाड़ा: जिले के हनुमाननगर थाना क्षेत्र के देवली गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां हादसे के बाद मदद के बहाने आगे आए दो सगे भाइयों की गहने देख नियत बिगड़ गई। उन्होंने हादसे में मृत महिला के ही गहने चोरी कर लिए। एक तरफ महिला की मौत के बाद परिजन बदहवास थे, तो वहीं बदमाश मौके का फायदा उठाते हुए आभूषण लेकर फरार हो गए। कुछ दिनों बाद परिजनों को गहने गायब होने का पता चला तो हनुमान नगर थाने में आभूषण चोरी की रिपोर्ट दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दो लोगों को गिरफ्तार किया।श‍िकायत पर एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने एएसपी राजेष आर्य के नेतृत्व में विषेष टीम का गठन किया. पुलिस टीम ने 12 दिसंबर को मृतका के परिजन शैतान गुर्जर से संपर्क किया. पुलिस ने शैतान गुर्जर निवासी तसवारिया (जहाजपुर) की रिपोर्ट पर जांच शुरू की. पुलिस जांच में सामने आया कि बावड़ी तस्वारिया निवासी विवाहिता गीता देवी हादसे में घायल हो गई थी. उसे इलाज के लिए देवली अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान गीता देवी की मौत हो गई.गीता देवी का शव देवली अस्‍पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया. परिजन महिला की मौत से बदहवास थे, इस दौरान मौके का फायदा उठाकर उसके गले में पहना दो सोने के बिस्कुट वाले पेंडल (रामनामी) , सोने का मांदलिया और सोने का मोती बदमाशों ने खोल लिया.पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया. एडिशनल एसपी राजेश आर्य ने बताया कि मनीष कुमार पुत्र रामराज जाट और उसके भाई अजीत निवासी मगनपुरा (पण्‍डेर) भीलवाडा चौधरी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने दोनों से करीब 170000 रुपए की गहने भी बरामद कर लिए हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed