सड़क दुर्घटना का शिकार हुए जीशान खान,

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई: मुंबई की चहल-पहल के बीच टीवी एक्टर और बिग बॉस OTT फेम जीशान खान के साथ सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। मशहूर सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘नागिन’ में अपने किरदार से पहचान बनाने वाले जीशान की कार वर्सोवा इलाके में एक दूसरी गाड़ी से जोरदार टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के एयरबैग तक खुल गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि एक्टर पूरी तरह सुरक्षित हैं, हालांकि हादसे ने उन्हें भीतर तक हिला दिया।जीशान खान गत 8 दिसंबर 2025 (सोमवार) की रात एक भयानक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। हादसा इतना जोरदार था कि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है लेकिन राहत की बात है कि एक्टर की जान बच गई है।ये दुर्घटना मुंबई के वर्सोवा इलाके में रात करीब 8:30 बजे हुई। जीशान खान की काली कार सामने से आ रही ग्रे कलर की गाड़ी से टकरा गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग्स खुल गए जिससे एक्टर की जान बच गई।हादसे के तुरंत बाद जीशान खान वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंचे थे और वहां पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि FIR दर्ज हुई है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।जीशान खान ने साल 2019 से 2021 तक टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में आर्यन खन्ना का किरदार निभाया था। इस किरदार से उन्हें काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद वह ‘नागिन 6’, ‘लॉक अप’ और ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 1’ का हिस्सा रहे थे। रिएलिटी शो में उनके गेम ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था और उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी।जीशान अक्सर अपने अनोखे और हटके स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। कुछ समय पहले उनका एयरपोर्ट वाला बाथरोब वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल भी किया गया, लेकिन जीशान ने इसे मजाकिया अंदाज में लेते हुए बताया कि यह उनके ‘एंटरटेनर’ स्टाइल का हिस्सा था। लॉकडाउन के समय सोशल मीडिया अकाउंट खोने जैसी परेशानियों के बावजूद जीशान ने कंटेंट बनाना नहीं छोड़ा और लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहे। हाल ही में वह म्यूजिक वीडियो तेरी परछाइयां में नजर आए थे, जो पिछले महीने रिलीज हुआ था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed