गंदे पैंट’, जया बच्चन के बयान से नाराज पैपाराजी

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई : जया बच्चन और पैपराजी के संबंधों को लेकर हमेशा से विभिन्न तरह की चर्चाएं होती रही हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान इस दिग्गज अभिनेत्री ने बयान दिया कि उनका पैपराजी के साथ ‘जीरो रिश्ता’ है। उनके इस कमेंट के बाद मामला और गरमाता गया, जिसके बाद कई मशहूर पैपराजी फोटोग्राफरों ने अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने बच्चन परिवार को कवर न करने का भी फैसला लिया है। पैपराजी का कहना है कि वे ही हर रविवार अमिताभ बच्चन की फैन्स से मुलाकात को कवर करते हैं। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि उनके पोते अगस्त्य नंदा की आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ को मीडिया कवरेज कौन देगा।हाल ही में जर्नलिस्ट बरखा दत्त संग बात करते हुए जया ने पैपराजी को लेकर कहा, ये लोग कौन हैं? क्या इन्हें इस देश के लोगों को रिप्रेजेंट करने के लिए ट्रेन किया गया है? आप इन्हें मीडिया कहते हैं? ये जो बाहर गंदे गंदे पैंट पहनकर हाथ में मोबाइल लेकर खड़े रहते हैं… उन्हें लगता है कि उनके पास मोबाइल है तो वे आपकी फोटो ले सकते हैं और जो चाहें कह सकते हैं।

जया बच्चन के इस बयान पर पैपराजी काफी नाराज हो गए हैं। मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने हिंदुस्तान टाइम्स संग बात करते हुए कहा, वह वर्षों से इस क्षेत्र में हैं और हमेशा स्टार्स की मर्यादा का ख्याल रखते हैं। वरिंदर ने एक किस्सा साझा किया जब अमिताभ बच्चन ने दिल्ली में एक फैन को धक्का दे दिया था। यह वीडियो उनके वरिंदर के पास था, पर अमिताभ की उम्र और इमेज का सम्मान करते हुए उन्होंने इसे पोस्ट नहीं किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

वरिंदर ने कहा, रणबीर कपूर ने कहा था कि पैप राहा की तस्वीरें ना ले और दीपिका रणवीर की दुआ के लिए भी यही था, तो हमने नहीं किया। मैं यह नहीं कह रहा कि फील्ड के सभी लड़के सही हैं। मैंने उन्हें पहले भी अपनी भाषा का ध्यान रखने के लिए कहा है। लेकिन उन्हें पता होना चाहिए- क्या वह जिन सभी पैप्स को टारगेट कर रही है, वे सच में पैप्स हैं, या यूट्यूबर्स और फैंस मिले हुए हैं? किसी को ऐसे बुरा मत बोलिए। मैंने अपने साथियों से कहा कि वे अपनी सेल्फ-रिस्पेक्ट रखें और जया बच्चन का बॉयकॉट करें।पल्लव पालीवाल ने जया बच्चन के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा, किसी की मेहनत, कपड़ों या उनके बैकग्राउंड पर टिप्पणी करना गलत है। जया बच्चन के नाती, अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ जल्द रिलीज होने वाली है और यदि पैपराजी प्रमोशन कवर न करें, तो इसका वास्तविक असर दिखाई देगा। अगर जया जी सोचती हैं कि वह अगस्त्य की फिल्म को बिना पाप्स के प्रमोट कर सकती हैं, तो ऐसा कर के दिखाएं। सोशल मीडिया आज सबसे तेज़ माध्यम है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed