क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी टली, पिता को आया हार्ट अटैक,

0
Advertisements
Advertisements

मुम्बई: भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल रविवार को शादी के बंधंन में बंधने वाले थे, लेकिन फिलहाल के लिए यह शादी टल गई है. रविवार को सुबह स्मृति मंधाना के पिता को सुबह हार्टअटैक आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. शादी का वेन्यू, जो स्मृति मंधाना का फार्महाउस है, वहां से एक एंबुलेंस को निकलते देखा गया था. शुरुआत में खबरें आईं थी कि शादी जारी रहेगी, लेकिन अब आयोजकों की तरफ से साफ किया गया है कि शादी टाल दी गई है. स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना को अभी अस्पताल में ही रहना पड़ेगा. भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने पुष्टि की है कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है और शादी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रविवार को स्मृति मंधाना के मैनेजर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सुबह ब्रेकफास्ट के दौरान मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबियत खराब होने लगी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. मैनेजर ने कहा,”आज सुबह जब मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना ब्रेकफास्ट कर रहे थे, तब उनकी तबियत खराब होने लग गई थी. थोड़ी देर इंताजर करने के बाद, जब उनकी तबियत बिगड़ने लगी तो उन्हें फटाफट एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती करवाया गया. वो अभी निगरानी में है.” उन्होंने आगे कहा,”स्मृति मंधाना, जो अपने पिता के काफी करीब हैं, उन्होंने फैसला लिया है कि शादी, जो आज होने वाली थी, वो अनिश्चिति काल के लिए टाल दी गई है.”मैनेजर ने कहा, ‘आज सुबह जब स्मृति मंधाना के पापा ब्रेकफास्ट कर रहे थे, उनकी तबियत खराब होने लग गई थी. थोड़ी देर हमने इंतजार किया, लेकिन उनकी हालत सुधरने के बजाए बिगड़ने लगी, तो हमने सोचा की रिस्क नहीं लेते हैं और हमने तुरंत एंबुलेंस बुलाई. उन्हें अस्पताल ले गए और अभी वह अस्पताल में अंडर ऑब्जर्वेशन हैं. तो स्मृति मंधाना ने डिसाइड किया कि, जब तक उनके पिता ठीक नहीं हो जाते हैं, तब तक के लिए शादी को पोस्टपोन कर दिया.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed