पोटका के खपरसाई में डिग्री कॉलेज शिलान्यास पर बवाल, जिला परिषद सदस्या सनमुनि सरदार ने की कार्यक्रम में अनदेखी का विरोध, पुलिस ने कराया मामला शांत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जादूगोड़ा: पोटका प्रखंड के खपरसाई में रविवार को प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद जिला परिषद सदस्या सनमुनि सरदार ने शिलान्यास की प्रक्रिया और कार्यक्रम में अपनी अनदेखी पर कड़ा विरोध जताया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

लगभग 35 करोड़ की लागत से बनने वाले इस डिग्री कॉलेज के शिलान्यास को लेकर उन्होंने संवेदक और आयोजकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पोटका विधायक संजीव सरदार के “चहेते जनप्रतिनिधियों” को बुलाया गया, जबकि क्षेत्र की निर्वाचित जिला परिषद सदस्य को नजरअंदाज करना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।

करीब आधा घंटा तक कार्यक्रम स्थल पर जमकर बवाल होता रहा। विधायक संजीव सरदार की मौजूदगी में हालात बिगड़ते देख पोटका पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले को शांत कराया।

सनमुनि सरदार ने तीखे शब्दों में कहा,
“सरकारी योजनाओं में सिर्फ विधायक या उनके खास लोगों को शामिल करने का कानून कहां लिखा है? क्षेत्र के लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश नहीं चलने दी जाएगी।”

उधर, इस विवाद पर पूछे जाने पर विधायक संजीव सरदार ने पूरे प्रकरण को खारिज करते हुए कहा कि कार्यक्रम में किसी तरह का विरोध या अनदेखी की बात सत्य नहीं है।

About The Author

See also  स्कूल के बच्चों को मिली नई साइकिलें, चेहरे पर खुशी देख भावुक हुआ हर कोई

Thanks for your Feedback!

You may have missed