पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, जलियाँवाला बाग एक्सप्रेस की पुनः शुरुआत की मांग

0
Advertisements

झारखंड: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर ट्रेन संख्या 18103/18104, जे के “जलियाँवाला बाग एक्सप्रेस”, के संचालन को पुनः आरंभ करने का आग्रह किया है।उन्होंने पत्र में बताया कि उक्त ट्रेन टाटानगर से अमृतसर के बीच चलती है और झारखंड के यात्रियों के साथ-साथ पंजाब के सिख समुदाय के लिए विशेष महत्व रखती है। उन्होंने कहा कि नवंबर 2025 से फरवरी 2026 तक इस ट्रेन के अस्थायी बंद रहने से यात्रियों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है।दास ने आगे लिखा कि इस अवधि में विवाह-यात्रा तथा तीर्थ-यात्रा का मौसम रहता है और यात्रियों की संख्या स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है। इसलिए उन्होंने आशा जताई है कि रेल मंत्रालय सहानुभूति पूर्वक इस अनुरोध पर विचार करेगा और जल्द-से-जल्द सेवा पुनः चालू करेगा।उनका मानना है कि ट्रेन सेवा की बहाली से न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी बल्कि झारखंड-पंजाब के बीच सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों को भी बल मिलेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  HDFC बैंक के ऊपर लगी आग, दमकल की टीम बुझाने में जुटी

Thanks for your Feedback!

You may have missed