एंबुलेंस से घर पहुंचे धर्मेंद्र; डॉक्टर ने दी यह अहम जानकारी


मुंबई : दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्टार्ज करा लिया गया है। उन्हें एंबुलेंस में डिस्चार्ज कराकर बॉबी देओल घर ले गए। परिवार की तरफ से उनकी सेहत में लगातार सुधार बताया जा रहा था। धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और परिवार उन्हें लेकर घर वापस लौट आया है। डॉ. प्रतित समदानी ने ‘पीटीआई’ को बताया, धर्मेंद्र जी को सुबह करीब साढ़े सात बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा क्योंकि परिवार ने उन्हें घर पर ही इलाज देने का फैसला किया है। डॉ. प्रतीत समदानी ने एक्टर की हेल्थ पर ताजा जानकारी देते हुए बताया है- ‘धर्मेंद्र जी का इलाज लंबे वक्त से मेरे पास चल रहा है। उन्हें अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन इलाज घर पर ही जारी रहेगा। वहीं अस्पताल की ओर से भी इस पर आधिकारिक बयान जारी किया गया है। डॉक्टर ने धर्मेंद्र की सेहत पर जानकारी देते हुए बताया है कि उन्हें डिस्चार्ज करने का फैसला घरवालों का था, इसलिए उनकी सुविधा और पारिवारिक देखभाल को ध्यान में रखते हुए उन्हें घर भेजा गया है परिवार चाहता था कि उनकी सेहत पर नजर घर से ही रखी जा सके, इसलिए ये फैसला लिया गया। घर पर डॉक्टरों की टीम समय-समय पर उनकी सेहत पर ध्यान देती रहेंगी। परिवार के सदस्य भी लगातार उनके साथ हैं।धर्मेंद्र पंजाब के साहनेवाल के हैं, पर देश के हर कोने में लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। फगवाड़ा में मंदिरों और गुरुद्वारों में लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।बॉबी देओल 11 नवंबर की सुबह पापा धर्मेंद्र से मिलने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे और अब वह वापस घर लौटते नजर आए। उनके पीछे-पीछे एंबुलेंस भी थी। माना जा रहा है कि शायद धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं।सनी देओल की टीम के एक बयान के अनुसार, धर्मेंद्र अभी मेडिकल केयर में हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है और ट्रीटमेंट का असर हो रहा है। कहा गया है, ‘सर की हालत में सुधार हो रहा है और ट्रीटमेंट का असर हो रहा है। आइए हम सब उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करें।’धर्मेद्र से अस्पताल मिलने गईं ईशा देओल जब बाहर निकलती दिखीं तो पपाराजी ने उनकी कार को घेर लिया और तस्वीरें लेने लगे। साथ ही पिता की तबीयत के बारे में सवाल किया। साथ ही परेशान बेटी की कार को भी रोक लिया, जिससे उनको आगे जाने में दिक्कत होने लगी। फिर वह हाथ जोड़कर मीडिया से रास्ता देने की विनती करने लगीं और पूछीं- ये क्या है?




