डॉक्टर के लॉकर में मिली AK-47 राइफल


श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में उस वक्त सनसनी मच गई, जब अनंतनाग के पूर्व सरकारी डॉक्टर अदील अहमद रदर के लॉकर से AK-47 राइफल बरामद की गई. अदील 24 अक्टूबर 2024 तक GMC अनंतनाग में कार्यरत थे. वो जलगुंड अनंतनाग के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है. इसके साथ ही मामले की जांच में डिजिटल और फिजिकल प्रमाण जुटाए जा रहे.यह मामला राज्य में कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है. इसके चलते पुलिस सतर्क है और आतंक समर्थकों का जाल पकड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है. आर्म्स एक्ट 1959 के मुताबिक बिना लाइसेंस के आधुनिक/प्रोहीबिटेड हथियार रखने पर सख्त सजा का प्रावधान है। यदि जांच में हथियार किसी आतंकवादी/अवैध गतिविधि या संगठन से जुड़ा पाया गया तो UAPA (Unlawful Activities (Prevention) Act, 1967) के तहत केस दर्ज होता है।




