चेन्नई में एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने जीते दो रजत पदक

0
Advertisements
Advertisements

चेन्नई : में 5 से 9 नवंबर तक आयोजित तीसरे संस्करण की एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए दो रजत पदक जीतें। पहले दिन झारखंड के बी एन राव ने ट्रिपल जंप इवेंट में रजत पदक हासिल किया, जबकि अगले दिन अशोक कुमार बिस्वाल ने 400 मीटर दौड़ में 1 मिनट 13.22 सेकेंड के समय के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस प्रतियोगिता में 21 एशियाई देशों के लगभग 3,300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और झारखंड की टीम को इस उपलब्धि पर गर्व है। आयोजकों ने बताया कि इस स्पर्धा में कजाखिस्तान ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि मलेशिया को कांस्य पदक मिला।

राज्य के खेल विभाग ने खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन को राज्य-स्तरीय खेल विकास की दिशा में एक मजबूत संकेत माना है। उन्होंने कहा कि यह सफलता आने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा होगी और अगले कदम में प्रदेश से अधिक पदक आयेगे।

Advertisements
See also  छोटा गोविंदपुर स्थित एसबीआई बैंक शाखा में देर रात लगी आग, मची अफरा-तफरी

Thanks for your Feedback!

You may have missed