यूपी: ट्रक से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, 6 लोगों की मौके पर मौत

0
Advertisements
Advertisements

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से सड़क हादसे की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दो लोग इस घटना में घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक और अर्टिगा कार में आमने-सामने में भीषण टक्कर हुई। यही कारण है कि 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।तेज आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। देवा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। गाड़ी में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे देवा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। आसपास के गांवों से लोग अस्पताल और थाने में जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां सड़क काफी संकरी है और रात के समय ट्रक चालकों की तेज रफ्तार दुर्घटनाओं की वजह बनती है। देवा थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। ट्रक की पहचान करने और चालक को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिला अधिकारी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए उस क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed