क्या बदलेगा दिल्ली का नाम? “इंद्रप्रस्थ” नाम की मांग से राजनीति गरमाई

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: दिल्ली का नाम बदलने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राजधानी का नाम “इंद्रप्रस्थ” रखने की अपील की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

खंडेलवाल का कहना है कि दिल्ली ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से इंद्रप्रस्थ रही है, और इसका प्राचीन नाम पुनः स्थापित करना हमारी विरासत को सम्मान देने जैसा होगा। उन्होंने कहा कि महाभारत काल में पांडवों की राजधानी इंद्रप्रस्थ थी, और आज की दिल्ली उसी का आधुनिक रूप मानी जाती है।

इस प्रस्ताव के सामने आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कुछ नेताओं ने इसे सांस्कृतिक पुनर्स्थापन बताया, जबकि विपक्ष ने इसे चुनावी मुद्दा बनाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कहा है।

फिलहाल गृह मंत्रालय की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर “#RenameDelhiToIndraprastha” ट्रेंड कर रहा है।
राजधानी का नाम बदले या न बदले, लेकिन इस प्रस्ताव ने एक बार फिर इतिहास और राजनीति दोनों में नई बहस को जन्म दे दिया है।

See also  PM मोदी की “वर्क फ्रॉम होम” अपील पर दुनिया भर में चर्चा, 70 देशों में पहले से लागू व्यवस्था का दिया उदाहरण

Thanks for your Feedback!