यूट्यूबर के वीडियो पर ऋषिकेश में बवाल, राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन में रोष

0
Advertisements
Advertisements

ऋषिकेश: तनु रावत उत्तराखंड की जानी-मानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लाखों फॉलोवर्स हैं.मशहूर यूट्यूबर तनु रावत अपने नए वीडियो को लेकर विवादों में फंस गई हैं.उनके वीडियो अक्सर प्रदेश की पारंपरिक और आधुनिक शैली के मिश्रण के कारण चर्चा में रहते हैं. वर्तमान विवाद के बाद स्थानीय स्तर पर दो राय बन गई है. कुछ लोग धार्मिक मर्यादाओं के सम्मान की बात कर रहे हैं, जबकि अन्य का कहना है कि यह व्यक्तिगत अभिव्यक्ति का मामला है.
इस बार हिंदूवादी संगठनों ने ऋषिकेश में शूट हुए इस वीडियो पर आपत्ति जताई है. संगठन का कहना है कि वीडियो में पहने गए कपड़े आपत्तिजनक हैं और इसे जयराम आश्रम के अपार्टमेंट में शूट किया गया है, जो धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से ठीक नहीं है.हिंदू संगठनों की मांग है कि तनु रावत जयराम आश्रम अपार्टमेंट खाली करें, क्योंकि उनका आरोप है कि वीडियो से आश्रम के पास के क्षेत्र की संस्कृति और माहौल खराब हो रहा है. गौरतलब है कि इससे पहले भी तनु रावत को उनके मॉडर्न कपड़ों और टीका पहनने के लिए हल्का विरोध झेलना पड़ा था. हिंदू संगठनों ने युवतियों को ऋषिकेश में ऑडिशन के दौरान सभ्य और पारंपरिक परिधान अपनाने की सलाह भी दी थी.फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब ऋषिकेश में इस तरह का विवाद सामने आया हो. इससे पहले “मिस ऋषिकेश” ऑडिशन के दौरान भी हिंदू संगठनों ने वेस्टर्न कपड़ों पर आपत्ति जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया था और ऑडिशन रोकने की कोशिश की थी. इसके बाद काफी हंगामा हुआ था , जिसके बाद पुलिस ने हिन्दू संगठन नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed