श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में पेरेंट्स-टीचर मीट का आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:  दिनांक 30.10.2925 को आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में पेरेंट्स-टीचर मीट का आयोजन किया गया । कॉलेज के अभ्यास शिक्षण प्रकोष्ठ (प्रैक्टिस टीचिंग सेल) द्वारा आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में अध्ययरत विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित हुए । इस बैठक में अभिभावक और शिक्षकों के बीच प्रशिक्षण कार्यक्रम, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप तथा अन्य विभिन्न विषयों पर खुली चर्चा की गई। प्रकोष्ठ प्रभारी सहायक प्राध्यापक विनय शांडिल्य ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा महाविद्यालय में इसके संचालन के बारे में उपस्थित अभिभावकों को विस्तार से बताया साथ ही महाविद्यालय के अस्तित्व में आने से लेकर अभी तक के सफल यात्रा को भी प्रस्तुत किया। शिक्षकों ने अभिभावकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का संतोषप्रद जवाब दिया तथा उनकी शंकओं का निवारण किया। उपस्थित अभिभावकों ने इस प्रकार के आयोजन के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया दिया और यह भी कहा कि इस प्रकार का आयोजन न केवल अभिभावक तथा शिक्षक के बीच सामंजस्य को प्रगाढ़ बनाता है बल्कि यह विद्यार्थियों के अध्ययन में भी सहायक होता है। कार्यक्रम का संचालन प्रकोष्ठ की सदस्य सहायक प्राध्यापिका रचना रश्मि ने किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके अभिभावक साथ ही समस्त शिक्षक उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  बीमार महिला की मौत से परिवार में शोक, विधायक पहुंचे और दिया मदद का आश्वासन

Thanks for your Feedback!

You may have missed