छठ से पहले फिर अधर में लटका बाबा कुटी घाट, इस साल भी ‘डेंजर जोन’ घोषित — उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं को किया सतर्क

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं, पर आदित्यपुर का प्रसिद्ध बाबा कुटी छठ घाट एक बार फिर सुर्खियों में है। लगातार पांचवें साल भी इस घाट को “डेंजर जोन” घोषित कर प्रशासन ने नोटिस चिपका दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को आदित्यपुर नगर निगम की उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने मौके पर पहुंचकर घाट का निरीक्षण किया और लोगों को वहां पूजा-पाठ के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि घाट की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है, लेकिन यह क्षेत्र फिलहाल असुरक्षित घोषित किया गया है, इसलिए श्रद्धालु अपने स्तर से सजग रहें। जानकारी के अनुसार, करीब 65 लाख रुपये की लागत से तीन साल पहले नगर निगम द्वारा सीढ़ीनुमा घाट का निर्माण कराया गया था, लेकिन उद्घाटन से पहले ही घाट ध्वस्त हो गया। तब से अब तक जिला प्रशासन ने घाट की मरम्मत नहीं कराई और न ही जिम्मेदार अधिकारियों या ठेकेदारों पर कोई कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल प्रशासन सिर्फ औपचारिक नोटिस चिपकाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर देता है, जबकि छठ जैसी आस्था का पर्व इस घाट से जुड़ा हुआ है। बाबा कुटी वासियों ने इस बार भी गहरी नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है—“हर साल वही नोटिस, वही वादे और वही धोखा! आखिर हमें किस गलती की सज़ा दी जा रही है?”

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed