औद्योगिक क्षेत्र के प्लास्टिक उद्योग में लगी आग, लाखों की क्षति, अग्निशमन विभाग ने आग पर पाया काबू

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela :- आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज 2 में स्थित अंजनी प्लास्टिक इंडस्ट्रीज में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई. यह कंपनी प्लास्टिक ग्लास बनाने का काम करती है. आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं. आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि दूर-दूर तक धुआं फैल गया. आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दमकल कर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने में सहयोग कर रहे हैं. किसी तरह की जान माल की हानि की खबर नहीं है, लेकिन फैक्ट्री को भारी नुकसान होने की आशंका है. आग बुझा ली गई है अब कंपनी मालिक क्षति का आकलन करने में जुटे हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने पकड़कर अस्पताल भेजा

Thanks for your Feedback!

You may have missed