जिंदल कंपनी के कर्मचारियों पर आधी रात हुआ हमला, सुपरवाइजर गंभीर, टीएमएच में इलाजरत

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela:- आदित्यपुर थाना क्षेत्र के इमली चौक के पास आधी रात को रोड रेस्टोरेशन कार्य में लगे जिंदल कंपनी के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला हुआ है. थाना में की गई लिखित शिकायत में कहा गया है कि 20 से 30 अज्ञात लोगों ने ईंट, पत्थर, लाठी और लोहे की रॉड से अचानक हमला बोल दिया, जिससे सुपरवाइजर प्रेम राज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका टीएमएच में इलाज चल रहा है. एक अन्य कर्मचारी चिंटू सिंह के पैर में गंभीर चोट आई है. बता दें कि जिंदल कंपनी द्वारा पूरे आदित्यपुर में जलापूर्ति का कार्य किया जा रहा है और उसी क्रम में यह हमला हुआ है. कंपनी के सुपरवाइजर भावेश झा ने बताया कि 19 सितंबर की रात करीब 12:45 बजे वाइन दुकान के बगल में काम चल रहा था, तभी अचानक हमला हुआ. हमलावरों ने धमकी दी कि काम बंद कर दो वरना सभी का हाल प्रेम राज जैसा होगा. घटना के बाद कर्मचारियों में भय और असुरक्षा की भावना है और काम ठप हो गया है. भावेश झा ने इस संबंध में आदित्यपुर थाना को लिखित आवेदन देकर सभी हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thanks for your Feedback!

You may have missed