स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज शाम राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू


नई दिल्ली :- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति का यह संबोधन 14 अगस्त की शाम 7 बजे दूरदर्शन के सभी राष्ट्रीय चैनलों और आकाशवाणी के नेटवर्क पर सीधा प्रसारित किया जाएगा।
राष्ट्रपति मुर्मू अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान, देश की विकास यात्रा और भविष्य की प्राथमिकताओं पर बात कर सकती हैं। यह उनका स्वतंत्रता दिवस पर दूसरा संबोधन होगा, जिसमें वे देशवासियों से एकजुटता, शांति और प्रगति के लिए मिलकर काम करने का आह्वान करेंगी।
इस अवसर पर राष्ट्रपति का संदेश सभी राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों में भी प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी अपने सभी केंद्रों पर इसे विभिन्न भारतीय भाषाओं में अनुवादित और प्रसारित करेगी, ताकि यह देश के कोने-कोने तक पहुंचे।




