जमशेदपुर में विवेकानन्द युवा महामंडल का दो दिवसीय युवा प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर विवेकानन्द युवा महामंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय युवा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 9 एवं 10 अगस्त 2025 को रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल, सिदगोड़ा में हुआ। इसमें जमशेदपुर, बहारागोड़ा, पाथरी सहित विभिन्न विद्यालयों और महामंडल की इकाइयों से कुल 158 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

शिविर का उद्घाटन रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द सोसाइटी, जमशेदपुर के वरिष्ठ संन्यासी पूज्य स्वामी ज्ञानासरानंद जी महाराज ने अपराह्न 3 बजे किया। उन्होंने युवाओं के चरित्र निर्माण और राष्ट्रीय हित में कार्य करने के महत्व पर बल दिया। उद्घाटन सत्र में श्री पद्मलोचन घोष, सचिव, जमशेदपुर विवेकानन्द युवा महामंडल, श्री जुगल प्रधान और श्री अनुप कुमार दत्ता (केंद्रीय प्रतिनिधि) ने भी संबोधित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रेरक प्रस्तुतियाँ

उद्घाटन समारोह में छात्रा द्वारा “विवेकानन्द वंदना” पर नृत्य और “सफलता का रहस्य” शीर्षक नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसमें मानसिक एकाग्रता के लाभ और अभ्यास की पद्धति पर जोर दिया गया।
इसके अलावा श्री अपूर्व दास ने “जमशेदपुर विवेकानन्द युवा महामंडल की गतिविधियाँ” पर पॉवर प्वाइंट प्रस्तुति दी। पूज्य स्वामी अमृतरूपानंद जी महाराज और पूज्य स्वामी स्थापितप्रेमानंद जी महाराज ने भी शिविर में पधारकर युवाओं को आशीर्वचन दिए।

सायं सत्र में “युवाओं के सामने चुनौतियाँ और समाधान” विषय पर समूह चर्चा हुई, जिसमें 13 समूहों ने युवाओं की समस्याओं और उनके समाधान प्रस्तुत किए। इसके अलावा भक्ति एवं देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन भी हुआ।

दूसरे दिन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

10 अगस्त की सुबह ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। श्री अनुप कुमार दत्ता ने “मानसिक एकाग्रता” और श्री जुगल प्रधान ने “चरित्र निर्माण की व्यावहारिक विधि” विषय पर चर्चा की। श्री बसब भट्टाचार्य ने “स्वामी विवेकानन्द के जीवन और शिक्षाएँ” विषय पर वक्तव्य दिया।

See also  368 विद्यार्थियों को मिली बड़ी सौगात, अब स्कूल का सफर होगा आसान

समापन में राष्ट्र निर्माण का संकल्प

समापन समारोह की अध्यक्षता श्री पंकज साहा, प्राचार्य, रामकृष्ण मिशन हाई स्कूल, बिस्टुपुर ने की। प्रेरक भाषणों और छात्र वक्तव्यों के बीच, वर्ष 2024 के श्रेष्ठ छात्रों को पुस्तक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के अंतिम क्षणों में हुई तेज वर्षा को सभी ने ईश्वर का आशीर्वाद माना। ध्वज अवतरण और शांति मंत्र के साथ शिविर का समापन हुआ, जिसमें युवाओं ने स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed