तेजस्वी ही नहीं, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास भी दो वोटर आईडी!

0
Advertisements
Advertisements

पटना : बिहार में फर्जीवाड़े और चुनावी कदाचार पर बहस के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। विपक्ष के निशाने पर रहने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ दो वोटर आईडी रखने के आरोप पहले से ही सुर्खियों में थे, अब इसी तरह का मामला राज्य के मौजूदा डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के खिलाफ भी सामने आया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, विजय सिन्हा का नाम दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता सूची में दर्ज है। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक एक व्यक्ति का नाम केवल एक ही विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में होना चाहिए, लेकिन डिप्टी सीएम के मामले ने राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है।

विपक्ष ने आरोप लगाया है कि सत्ताधारी दल के शीर्ष नेताओं तक के पास अगर एक से अधिक वोटर कार्ड हैं, तो आम जनता के बीच चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। इस मामले पर अब तक विजय सिन्हा की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है। चुनाव आयोग से इस मामले की जांच की मांग तेज हो गई है, जबकि सियासी गलियारों में इस मुद्दे को लेकर गरमागरमी और बढ़ने की संभावना है।

See also  नवादा में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, सुनसान राइस मिल के पास चली गोलियां… अपराधी घायल

Thanks for your Feedback!

You may have missed