4 वर्ष पुरानी लंबित कांडों का एसपी ने किया समीक्षा, दिये निर्देश

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला:- पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावाँ मुकेश लुनायत की अध्यक्षता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला की उपस्थिति में एक अहम क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी थानेदारों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विशेष रूप से 4 वर्षों से अधिक समय से लंबित कांडों की गहन समीक्षा की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों से जुड़े अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे शीघ्रता से मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबित कांडों को प्राथमिकता पर लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और कानून व्यवस्था की साख बनी रहे। बैठक में अपराध नियंत्रण को लेकर अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

See also  जुगसलाई में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में पार्षदों ने उठाई आवाज

Thanks for your Feedback!