द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 में नवजोत सिंह सिद्धू की धमाकेदार वापसी, क्रिकेटर्स संग मचाएंगे धमाल

0
Advertisements
Advertisements


‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने के लिए तैयार है। शो का तीसरा सीजन 21 जून से नेटफ्लिक्स पर शुरू होने जा रहा है। इस सीजन की सबसे खास बात यह है कि नवजोत सिंह सिद्धू की शो में वापसी हो रही है। नया प्रोमो रिलीज़ हो चुका है, जिसमें सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह जज की सीट साझा करते नजर आ रहे हैं।

इस बार शो में कॉमेडी के साथ-साथ क्रिकेट का तड़का भी लगेगा, क्योंकि कई  जाने-माने क्रिकेटर्स गेस्ट के रूप में शिरकत करेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वे गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल और अभिषेक शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। सिद्धू ने पोस्ट में लिखा –
“इंग्लैंड रवाना होने से पहले अपने अच्छे दोस्त गौतम गंभीर और ऋषभ पंत से मुलाकात की… साथ में युजी चहल और युवा अभिषेक भी थे… इंडियन टीम को शुभकामनाएं।”

शो में इन क्रिकेटर्स की मौजूदगी से मनोरंजन और भी रोमांचक होने वाला है। फैंस अब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आगे कौन-कौन से खास मेहमान शो में दिखाई देंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  विक्रम शर्मा हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा… 1 लाख के इनामी आरोपी यशराज ने खोले पूरे राज

Thanks for your Feedback!

You may have missed