जम्मू-कश्मीर को बड़ी सौगात: पीएम मोदी करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे चेनाब रेल पुल और देश के पहले अंजी केबल-स्टेड ब्रिज का उद्घाटन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर में दो महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं — चेनाब रेल पुल और अंजी केबल-स्टेड ब्रिज का उद्घाटन करेंगे, जो देश की इंजीनियरिंग क्षमताओं का अनोखा उदाहरण हैं और क्षेत्रीय संपर्क को एक नई दिशा देंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

चेनाब रेल पुल: दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज

नदी तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चेनाब ब्रिज अब दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च पुल बन गया है। 1,315 मीटर लंबा यह स्टील आर्च ब्रिज अत्याधुनिक तकनीकों से तैयार किया गया है और इसे भूकंप एवं तेज़ हवाओं के प्रभावों से सुरक्षित रखने के लिए विशेष डिज़ाइन किया गया है।

इस पुल के शुरू होने से जम्मू और श्रीनगर के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा। खासकर, वंदे भारत ट्रेन के जरिए कटरा से श्रीनगर की यात्रा अब केवल 3 घंटे में पूरी हो सकेगी, जो मौजूदा समय से 2-3 घंटे कम है।

अंजी पुल: भारत का पहला केबल-स्टेड रेल ब्रिज

अंजी ब्रिज, भारत का पहला केबल-स्टेड रेलवे ब्रिज, तकनीकी दृष्टि से एक मील का पत्थर है। यह पुल बेहद चुनौतीपूर्ण और पहाड़ी इलाके में बनाया गया है, जहां पारंपरिक पुल निर्माण असंभव माना जाता था।

इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के उद्घाटन से रेलवे संपर्क, क्षेत्रीय विकास और पर्यटन को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यह पुल ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और मजबूती देगा।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed