झारखंड में मौसम का कहर जारी: 20 अप्रैल तक बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:झारखंड के लोगों को फिलहाल मौसम की मार से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने राज्यभर में 20 अप्रैल तक झमाझम बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को घरों में रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते राज्य में लगातार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत अधिकांश जिलों में तेज़ हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। वहीं, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा को फिलहाल कुछ राहत मिल सकती है।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटे में मेघगर्जन और आंधी के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। खूंटी में सर्वाधिक 42 मिमी वर्षा हुई है, जबकि डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और धनबाद में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जहां एक ओर यह मौसम किसानों की गेहूं की फसल के लिए चिंता का कारण बन गया है, वहीं आम और लीची की खेती करने वालों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्षा से लाही कीट से बचाव में मदद मिल रही है और फलों के ज्यादा रसदार होने की संभावना बढ़ गई है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने नागरिकों को पेड़ के नीचे खड़े होने, बाहर निकलने और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के उपयोग से बचने की सलाह दी है। साथ ही किसानों को भी सतर्क रहने को कहा गया है, ताकि संभावित नुकसान से फसल को बचाया जा सके।

About The Author

Thanks for your Feedback!