झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव आज, चाईबासा में 228 मतदाता करेंगे मतदान…

0
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2025-27 के प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए आज रविवार, 13 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चाईबासा के अमला टोला स्थित रूंगटा मैरिज हाउस में आयोजित किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

चुनाव के पीठासीन पदाधिकारी बजरंग लाल चिरानिया ने जानकारी दी कि जिले के कुल 228 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। विशेष रूप से प्रथम मतदान करने वाले मतदाता को सम्मान पत्र भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें और मतदान के समय अपने सरकारी पहचान पत्र साथ में अवश्य लाएं।

बताया गया कि चुनाव से संबंधित सभी आवश्यक सामग्री, मतपेटी और मतपत्र समेत, शनिवार दोपहर को ही चाईबासा पहुंच चुकी है। चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पीठासीन पदाधिकारी के साथ चुनाव सहयोगियों की एक टीम भी नियुक्त की गई है, जिसमें गौरी शंकर चिरानिया, विकास दोदराजका, रमेश चौमाल, शंभू पिरोजीवाला, कुसुम चिरानिया, निशा केडिया, वीणा अग्रवाल एवं रश्मि दोदराजका शामिल हैं।

इस दौरान जिला अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल एवं जिला मंत्री कमल लाठ भी पीठासीन पदाधिकारी के सहयोग में मौजूद रहेंगे।

About The Author

See also  चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से कोल्हान में बारिश, तीन जिलों में येलो अलर्ट

Thanks for your Feedback!

You may have missed