गम्हरिया में स्क्रैप चोरी करते हुए 9 अपराधी रंगे हाथों गिरफ्तार, एक फरार…

0
Advertisements
Advertisements

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला के निर्देशन में गम्हरिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की एक छापामारी टीम ने 24 अगस्त 2024 की रात गम्हरिया थाना अंतर्गत उपसबेड़ा स्कूल के पास से 9 अपराधियों को बंद कंपनी से स्क्रैप चोरी करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एक अपराधी मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गिरफ्तार किए गए सभी अपराधियों के खिलाफ गम्हरिया थाना में कांड संख्या 98/24, दिनांक 25.08.2024, धारा 303(2)/317(2)/317(5) भा.दं.सं. के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम और पते:

1. पिंटु यादव (उम्र 35 वर्ष), पिता श्रीराम यादव, निवासी छोटा गम्हरिया, नियर मधुसूदन फील्ड।

2. शशि रंजन मालाकार (उम्र 30 वर्ष), पिता सुरेन्द्र प्रसाद मालाकार, निवासी बलरामपुर, नियर एन.के.एस. फील्ड।

3. नंदलाल देवगम उर्फ बोनु (उम्र 25 वर्ष), पिता कृष्णा देवगम, निवासी पाण्डुआ, थाना सरायकेला; वर्तमान पता सालडीह बस्ती (नरेश मुखिया के बगल में)।

4. भुसेन मुर्मू उर्फ टकाल उर्फ राज(उम्र 26 वर्ष), पिता स्व. फुदन मुर्मू, निवासी सालडीह।

5. महावीर हांसदा (उम्र 20 वर्ष), पिता स्व. सुनील हांसदा, निवासी सालडीह, गैस गोदाम के सामने।

6. अर्जुन कालिंदी(उम्र 23 वर्ष), पिता स्व. छुटनू कालिंदी, निवासी सालडीह, कालिंदी बस्ती।

7. विजय पूर्ति उर्फ अजय (उम्र 48 वर्ष), पिता स्व. बिरसा पूर्ति, निवासी शंकरपुर, गली नं. 03।

8. मनसा सरदार (उम्र 31 वर्ष), पिता स्व. सोनु सरदार, निवासी सालडीह, नियर पंचायत भवन।

See also  गम्हरिया टायो कॉलोनी निवासी आयुष कुमार ने आईएएस जारी परिणाम में 147वां रैंक हासिल किया

9. दीपक ठाकुर(उम्र 27 वर्ष), पिता स्व. सच्चिदानंद ठाकुर, निवासी छोटा गम्हरिया, बलरामपुर, नियर एन.के.एस. फील्ड।

जप्त सामान की विवरणी:

1. घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो गाड़ी।

2. एल्यूमिनियम धातु जैसा स्क्रैप, कुल वजन करीब 55 किलोग्राम।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी:

1. राजू – पु.नि. सह थाना प्रभारी, गम्हरिया।

2. अभय कुमार – पु.अ.नि., गम्हरिया थाना।

3. दिनेश चन्द्र महथा – पु.अ.नि., गम्हरिया थाना।

4. सुनील कुमार सिंह – पु.अ.नि., गम्हरिया थाना।

5. रामप्रवेश राम- स.अ.नि., गम्हरिया थाना।

6. गम्हरिया थाना के सशस्त्र बल।

पुलिस ने बताया कि फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले की आगे की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed