सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह


Jamshedpur: सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर में 26 जनवरी 2026 को भारत का 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के एकत्र होने के साथ हुई।
इस अवसर पर विद्यालय के श्री हरे राम सिंह (अध्यक्ष), डॉ. प्रदीप सिंह (सचिव-सह-चिकित्सा सलाहकार) तथा श्री रामा शंकर सिंह (प्रधानाचार्य) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अनुशासित एवं भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात विभिन्न राज्य-नृत्यों तथा देशभक्ति गीतों से सुसज्जित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसने भारत की एकता, अखंडता एवं विविधता को सुंदर रूप में प्रदर्शित किया।
शिक्षकों एवं कर्मचारियों के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ, जिससे गणतंत्र दिवस समारोह सभी उपस्थित जनों के लिए स्मरणीय, प्रेरणादायक एवं गौरवपूर्ण बन गया।




