अवैध बालू लदे 7 हाइवा जब्त, चालक नहीं दिखा सके वैध चालान

Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ खनन टास्क फोर्स ने कार्रवाई करते हुए धालभूमगढ़ क्षेत्र में अवैध बालू लदे सात हाइवा जब्त किये। उपायुक्त के आदेश पर जिला खनन पदाधिकारी सतीश नायक के नेतृत्व में गुरुवार देर रात घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रात करीब 1 से सुबह 7 बजे तक चले अभियान के दौरान सातों वाहनों के चालक बालू के परिवहन से संबंधित वैध चालान प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सभी हाइवा को जब्त कर धालभूमगढ़ थाना के हवाले कर दिया गया। मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। खनिज संपदा के अवैध दोहन में शामिल व्यक्तियों और वाहन संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी .

About The Author

See also  अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, दुकानों के ट्रेड लाइसेंस की भी जांच

You may have missed