छठी सीनियर झारखंड राज्य हॉकी चैंपियनशिप 2023 पुरुष एवं महिला का हुआ समापन

0
Advertisements
Advertisements

रांची/जमशेदपुर: कड़ी प्रतिस्पर्धा और कौशल के उल्लेखनीय प्रदर्शन से भरे दिन के साथ “छठी सीनियर झारखंड राज्य हॉकी चैंपियनशिप 2023 पुरुष और महिला” रोमांचक मुकाबले के साथ संपन्न हुई। चैंपियनशिप के अंतिम दिन मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया वहीं विजेताओं ने मैदान पर अपना दमखम दिखाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बहुप्रतीक्षित पुरुष फाइनल में, एकलव्य अकादमी ने नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) को रोमांचक शूटआउट में 3-0 से हराकर खिताब जीता। मुख्य समय में मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। एनटीएचए के लिए गोल स्कोरर में साइमन और जयमाशी शामिल थे, जबकि एकलव्य अकादमी के लिए गोल स्कोरर डेनिस केरकेट्टा और नोयेल टोप्पो थे।

दिन का पहला मैच रेलवे और रांची के बीच तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुआ। प्रभावशाली मुकाबले में रांची 2-1 के स्कोर से विजयी रहा। गोल करने वालों में रांची के लिए संदीप टोप्पो और जोसेफ कोंगारी और रेलवे के लिए सुनील एक्का शामिल थे।

एक अन्य मैच में, रांची और गुमला विमेंस (तीसरे और चौथे स्थान के लिए) के बीच एक रोमांचक मुकाबला हुआ, जो ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। हालांकि, शूटआउट राउंड में रांची ने 3-0 से जीत हासिल कर ली।

महिलाओं के फाइनल में एकलव्य एकेडमी और खूंटी के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। एकलव्य अकादमी 8-0 के शानदार स्कोर के साथ विजयी रही।
पुरुष वर्ग में एकलव्य टीम के जोसेफ टोपनो को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया, जबकि महिला वर्ग में एकलव्य टीम की अलबेला रानी टोप्पो को भी यही सम्मान से नवाजा गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुशांत गौरव, आईएएस, खेल निदेशक के साथ भोलानाथ सिंह, महासचिव, हॉकी इंडिया सह अध्यक्ष, हॉकी झारखंड सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर टाटा स्टील के चीफ रेजिडेंट एक्जीक्यूटिव संजय मोहन श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। पुरस्कार और सम्मान गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रदान किये गए। टाटा स्टील राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजकों में से एक है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed