झारखंड राज्य में 66 डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारियों का तबादला, जमशेदपुर के सीसीआर डीएसपी और पश्चिम सिंहभूम के डीएसपी भी बदले गये, देखे पूरी लिस्ट…

Advertisements

रांची : झारखंड पुलिस के अधिकारियों का बुधवार को बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. इसके तहत कई आइपीएस और डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसके तहत पदस्थापन के इंताज में रह रही रिष्मा रमेशन को सीसीआर रांची का एएसपी बनाया गया है. इसके अलावा डीएसपी विशेष शाखा अजीत कुमार कुजूर को पश्चिम सिंहभूम जिले के किरीबुरु का एसडीपीओ बनाया गया है. डीएसपी झारखंड जगुआर (जमशेदपुर के पूर्व सिटी डीएसपी) अनिमेश नैथानी को खेलारी का डीएसपी बनाया गया है. अपराध अनुसंधान विभाग के डीएसपी अभिशएक कुमार को धनबाद जिले के सिंदरी का डीएसपी बनाया गया है. पश्चिम सिंहभूम और जमशेदपुर में डीएसपी रह चुके अमर कुमार पांडेय को धनबाद मुख्यालय 1 का डीएसपी बनाया गया है. अमर पांडेय का पोस्टिंग नहीं हुआ था, जिसका इंतजार हो रहा था. इसी तरह डीएसपी के पदस्थापन का इंतजार कर रहे पितांबर सिंह खेरबार को धनबाद जिले के निरसा का एसडीपीओ बनाया गया है. गिरीडीह के डीएसपी मुख्यालय संतोष कुमार मिश्र को अगले आदेश तक लातेहार का एसडीपीओ बनाया गया है. डीएसपी विशेष शाखा आरिफ एकराम को हजारीबाग का सीसीआर डीएसपी बनाया गया है. डीएसपी अपराध अनुसंधान विभाग अनिमेश कुमार गुप्ता को जमशेदपुर का सीसीआर डीएसपी बनाया गया है. इसके अलावा नेतरहाट के जंगल वारफेयर स्कूल के डीएसपी राजेश कुजूर को लातेहार के महुआटांड का एसडीपीओ बनाया गया है. पदस्थापन का इंतजार कर रहे बिनोद कुमार महतो को बोकारो का झारखंड सशस्त्र पुलिस 4 का डीएसपी बनाया गया है. डीएसपी झारखंड जगुआर आलोक कुमार टुटी को पलामू लेस्लीगंज का एसडीपीओ बनाया गया है. इसी तरह टाटीसिल्वे के डीएसपी मुकेश कुमार महतो को मुसाबनी सीटीसी का डीएसपी बनाया गया है. लोहरदगा के एसडीपीओ के पद पर वशिष्ट नारायण सिंह, गढ़वा के रंका के एसडीपीओ के पद पर सुदर्शन कुमार आस्तिक को पदस्थापित किया गया है. सुदर्शन कुमार आस्तिक गढ़वा में ही डीएसपी मुख्यालय के पद पर थे. डीएसपी संथाल परगना डीआइजी अजय कुमार को पलाामू के छतरपुर का एसपीपीओ बनाया गया है. रांची के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का डीएसपी संतोष कुमार को गढ़वा का मुख्यालय डीएसपी बनाया गया है. मुसाबनी आइआरबी 2 डीएसपी यज्ञ नारायण तिवारी को साहेबगंज का मुख्यालय डीएसपी बनाया गया है. पदस्थापन का इंतजार कर रहे पवन कुमार को देवघर का एसडीपीओ बनाया गया है. जमशेदपुर के सिटी डीएसपी रह चुके अनुदीप सिंह अभी अपराध अनुसंधान विभाग के डीएसपी थे, जिनको अब खूंटी का एसआइआरबी-2 डीएसपी बनाया गया है. गिरीडीह खोरी महुआ का एसडीपीओ दीपक कुमार 2 को बनाया गया है. विष्णु गढ़ के एसडीपीओ अनुज उरांव अब होंगे. जामताड़ा के मुख्यालय डीएसपी के रुप में जगदीश प्रसाद को पदस्थापित किया गया है, जो डीएसपी धनबाद सीसीआर थे. पश्चिम सिंहभूम के किरीबुरु एसडीपीओ हीरालाल रवि को पदमा के जेएपीटीसी डीएसपी, धनबाद के सिंदरी डीएसपी अजीत कुमार सिन्हा को हजारीबाग जेपीए का डीएसपी बनाया गया है. धनबाद मुख्यालय डीएसपी सरिता मुर्मू को अपराध अनुसंधान विभाग का डीएसपी बनाया गया है. विजय कुमार कुशवाहा को धनबाद के निरसा का एसडीपीओ के पद से हटाकर साहेबगंज का झारखंड सशस्त्र पुलिस9 का डीएसपी बनाया गया है. सीसीआर हजारीबाग डीएसपी अमिता लकड़ा को रांची आइटीएस डीएसपी बनाया गया है. जमशेदपुर के सीसीआर डीएसपी अरविंद कुमार को रांची के विशेष शाखा का डीएसपी बनाया गया है महुआटांड के एसडीपीओ रतिभान सिंहको रांची विशेष शाखा के डीएसपी बनाये गये है. पलामू लेस्लीगंज के एसडीपीओ अनुप कुमार बड़ाईक को एससीआरबी डीएसपी बनाया गया है. लोहरदगा के एसडीपीओ जीतेंद्र कुमार सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची का डीएसपी बनाया गया है. गढ़वा रंका के एसडीपीओ शकील आबिद शमम्स को रांची के तकनीकी सेवाएं का डीएसपी बनाया गया है. पलामू के छतरपुर के एसडीपीओ शहभू कुमार सिंह को रांची विशेष शाखा का डीएसपी, साहेबगंज मुख्यालय डीएसपी संजय कुमार को आइआरबी 9 गिरीडीह का डीएसपी बनाया गया है. दीपक कुमार पांडेय रांची विशेष शाखा में थे, जिनको अब लोहरदगा का अभियान डीएसपी बनाया गया है. आइआरबी10 पलामू के डीएसपी ओमप्रकाश को बनाया गया है, जो अभी विष्णुगढ़ के एसडीपीओ थे. झारखंड जगुआर एसटीएफ के डीएसपी आलोक रंजन होंगे. रांची भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का डीएसपी विजय कुमार महतो को बनाया गया है. राजकुमार मेहता को चतरा का अभियान डीएसपी बनाया गया है. अरविंद कुमार को झारखंड जगुआर एसटीएफ का डीएसपी बनाया गया है. रांची के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीएसपी धीरेंद्र नारायण बंका होंगे. डीएसपी विशेष शाखा के तौर पर प्रकाश चंद्र महतो, पलामू झारखंड सशस्त्र पुलिस 8 के डीएसपी भुपेंद्र कुमार राउत, गुमला अभियान डीएसपी मनीश कुमार, रांची के टाटीसिल्वे झारखंड सशस्त्र पुलिस2 के डीएसपी मनोज कुमार महतो, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची का डीएसपी बिमलेश कुमार त्रिपाठी, रांची टाटीसिल्वे झारखंड सशस्त्र पुलिस का डीएसपी अरविंद उपाध्याय, आइआरबी 4 के डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव, अपराध अनुसंधान विभाग के डीएसपी के तौर पर नीररज कुमार सिंह, जमशेदपुर रेल के डीएसपी हिमांशु चंद्र मांझी, झारखंड जगुआर के डीएसपी के तौर पर ज्ञानरंजन, संथाल परगना दुमका के आइजी में डीएसपी राजेंद्र प्रसाद, जीतेंद्र कुमार को आइआरबी3 चतरा का डीएसपी, सहदेव साव को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची, राजकिशोर को अपराध अनुसंधान विभाग रांची का डीएसपी, अमरनाथ को रांची विशेष शाखा का डीएसपी, विजय आशीष कुजूर को नेतरहाट जंगल वारफेयर स्कूल का डीएसपी, वचनदेव कुजूर को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची का डीएसपी, एसआइबी रांची के डीएसपी आशीष कुमार महली, बहामन टुटी को रांची विशेष शाखा के डीएसपी बनाये गये है. प्रदीप उरांव को झारखंड जगुआर का एसटीएफ डीएसपी बनाया गया है, ये सारे पदाधिकारी पदस्थापन का इंतजार कर रही है. गुमला अभियान के अपर पुलिस अधीक्षक बिजेंद्र कुमार मिश्रा को पलामू का डीएसपी अभियान बनाया गया है. चतरा के अभियान डीएसपी निगम प्रसाद को हजारीबाग अभियान डीएसपी,विवेकानंद सिंह को एएसपी अभियान लोहरदगा के पद से हटाकर गढ़वा अभियान का डीएसपी बनाया गया है.

Advertisements
Advertisements

You may have missed