पंचायत चुनाव लड़ने के लिए 6 साल की बेटी की हत्या



महाराष्ट्र : महाराष्ट्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पंचायत चुनाव लड़ने की चाह में एक पिता ने अपनी ही 6 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी. यह सनसनीखेज वारदात महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से जुड़ी है, जबकि बच्ची का शव तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक नहर से बरामद हुआ.पांडुरंग की पहले जुड़वां बेटियां थीं, जिनमें एक प्राची थी। बाद में उनका एक बेटा भी हुआ। उन्होंने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्राची की हत्या करने का फैसला किया। पुलिस ने केरुड़ के वर्तमान सरपंच गणेश शिंदे को भी पांडुरंग को हत्या की योजना बनाने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।निज़ामाबाद के निजामसागर नहर में एक 6 साल की बच्ची की लाश मिली। यह लाश बुरी तरह फूल चुकी थी। इस लावारिस लाश की पहचान के लिए बोधन ग्रामीण पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने काम शुरू किया। अखबारों में विज्ञापन दिया गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली गई। लड़की की पहचान के लिए एक कांस्टेबल ने शव की तस्वीर को अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर अपलोड किया और लोगों से सुराग साझा करने की अपील की। यह तस्वीर अन्य पुलिस स्टेशनों के साथ भी साझा की गई।कुछ ही घंटों में महाराष्ट्र के मुखेड तालुका के पुलिसकर्मियों ने बोधन के पुलिसकर्मियों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि लड़की का नाम प्राची है। वह नाई पांडुरंग की बेटी थी। पुलिस को पता चला कि प्राची कुछ दिनों पहले अचानक लापता हो गई थी। पुलिस में इसकी शिकायत हुई थी। पांडुरंग ने भी बेटी के गायब होने पर दुख जताते हुए नाटक किया। हालांकि बोधन पुलिस अधिकारियों ने पांडुरंग से संपर्क किया और जब पूछताछ की तो उन्हें कुछ शक हुआ।निज़ामाबाद पुलिस आयुक्त पी साई चैतन्य ने बताया कि दोनों ने पहले कोशिश की था कि बच्ची को कोई कपल गोद ले ले। उन्होंने कुछ लोगों से संपर्क किया। अनाथालय भी गए। हालांकि जब यह प्रयास विफल हो गया, तो उन्होंने कथित तौर पर प्राची की हत्या की साजिश रची। 29 जनवरी को पांडुरंग प्राची को लेकर निज़ामसागर नहर पर आया और उसे पानी में धकेलने के बाद अपने गांव लौट गया। वापस आने के बाद उसने नॉर्मल बिहेव किया। इधर पत्नी ने जब बेटी के गायब होने की बात बताई तो उसने भी परेशान होने का नाटक किया और पुलिस में शिकायत की। उसके बाद रोया और खुद को दुखी दिखाया।




