550 कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, वेतन समझौते में 19 हजार रुपये तक बढ़ोतरी

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TSDPL) में लंबे इंतजार के बाद वेतन समझौता हुआ है। इस समझौते से करीब 550 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। नए वेतन समझौते के तहत कर्मचारियों के वेतन में लगभग 19 हजार रुपये तक की मासिक बढ़ोतरी होने की बात सामने आई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कंपनी प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए इस समझौते में कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और अन्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर सहमति बनी है। वेतन पुनरीक्षण को लेकर काफी समय से बातचीत चल रही थी, जिसके बाद कर्मचारियों के हित में यह निर्णय लिया गया।

समझौते के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। यूनियन ने इसे कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है और कहा है कि नए वेतन ढांचे से कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

About The Author

See also  रात्रि गश्ती में पकड़े गए दो संदिग्ध, टाटा मैजिक की बैटरी और ट्रैक्टर शोरूम में चोरी का खुलासा

You may have missed