नौकरी दिलाने के नाम पर 5-6 करोड़ की ठगी का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार

Advertisements

सिमडेगा : नौकरी दिलाने के नाम पर सिक्योरिटी मनी लेकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले कथित संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना ओम प्रकाश समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करीब पांच से छह करोड़ रुपए की ठगी सामने आई है। मामला बानो और कुरडेग थाना क्षेत्र से जुड़ा है। स्थानीय ग्रामीणों ने भिएसके फाउंडेशन पर नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए लेकर ठगी करने का आरोप लगाया था। शिकायत पर बानो थाना में कांड संख्या 27/26 और कुरडेग थाना में कांड संख्या 36/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

एसपी के निर्देश पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रनवीर सिंह और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मदेव पासवान के संयुक्त नेतृत्व में गठित एसआइटी ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की। आरोपियों की निशानदेही पर महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच के अनुसार भिएसके फाउंडेशन का संचालन मुख्य आरोपी ओम प्रकाश कर रहा था। संस्था में नेशनल हेड, स्टेट हेड, डिस्ट्रिक्ट हेड, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर और सेंटर इंचार्ज जैसे पद बनाकर नियुक्ति के नाम पर सिक्योरिटी मनी ली जाती थी। स्टेट हेड के लिए तीन लाख, डिस्ट्रिक्ट हेड के लिए डेढ़ लाख, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर के लिए 60 हजार और सेंटर इंचार्ज के लिए 40 हजार रुपए लिए जाने की जानकारी मिली है। बाल एवं जननी शिक्षा अभियान के तहत एनटीटी के नाम पर 40 हजार और पीटीटी के नाम पर 60 हजार रुपए लिए जाते थे। लोगों को जोड़ने के लिए व्हाट्सऐप पर पोस्टर और पंपलेट भेजने के साथ दोगुना इंसेंटिव और कैश प्राइज का प्रलोभन भी दिया जाता था।

See also  बस स्टैंड में बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली

पुलिस जांच में संस्था के नाम पर मिली राशि का इस्तेमाल निजी धन अर्जित करने और संपत्ति खरीदने में किए जाने की बात भी सामने आई है। पीड़ितों की राशि वापस दिलाने के लिए आरोपियों की संपत्तियों को अटैच और कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है और बड़े पैमाने पर हुए वित्तीय लेन-देन की भी जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में अशोक साय, ओम प्रकाश, एनिस केरकेट्टा, सरोज केरकेट्टा, गोरैती केरकेट्टा और कुन्दन शर्मा शामिल हैं। सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

About The Author

You may have missed