नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के 42 छात्रों का ‘जय हिंद इंडस्ट्रीज’ में चयन, इंजीनियरिंग के क्षेत्र में लहराया परचम

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के छात्रों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और कौशल का लोहा मनवाया है। हाल ही में यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान देश की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल क्षेत्र की कंपनी ‘जय हिंद इंडस्ट्रीज’ ने भारी संख्या में छात्रों का चयन किया है।

बीते महीने को आयोजित इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में डिप्लोमा मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विभाग के कुल 42 छात्रों को कंपनी ने ‘डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी’ (DET) के पद पर चयनित किया। सफल छात्रों को कंपनी की ओर से 2.5 लाख रुपये प्रति वर्ष (LPA) का पैकेज (CTC) ऑफर किया गया है। इन सभी छात्रों की नियुक्ति महाराष्ट्र के पुणे स्थित प्लांट में की जाएगी।

कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह ने छात्रों की इस बड़ी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए  कहा कि “यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि हमारे छात्र तकनीकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में जगह बना रहे हैं। 42 छात्रों का एक साथ चयन होना इस बात का प्रमाण है कि हमारी शिक्षा प्रणाली उद्योगों की वर्तमान मांग के अनुरूप है। मैं सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणि ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों का यह प्लेसमेंट अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगा। हमारा लक्ष्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि छात्रों को रोजगार के योग्य बनाना है। जय हिंद इंडस्ट्रीज जैसी कंपनी में करियर की शुरुआत करना इन युवाओं के लिए एक शानदार अनुभव होगा।

इस प्लेसमेंट ड्राइव के तकनीकी और साक्षात्कार चरणों के सफल समापन के बाद, जय हिंद इंडस्ट्रीज (Jai Hind Industry) ने विश्वविद्यालय के डिप्लोमा मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल विभाग से कुल 42 मेधावी छात्रों का चयन किया है। चयनित विद्यार्थियों को कंपनी की ओर से डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी (DET) के पद पर नियुक्त किया गया है, जहाँ उन्हें 2.5 लाख रुपये प्रति वर्ष (LPA) का आकर्षक सीटीसी पैकेज प्रदान किया जाएगा। इन सभी नवनियुक्त प्रशिक्षु इंजीनियरों का कार्यस्थल ऑटोमोबाइल हब के रूप में विख्यात महाराष्ट्र का पुणे शहर होगा, जहाँ वे आधुनिक औद्योगिक तकनीकों और कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे।

इस चयन से छात्रों और उनके अभिभावकों में खुशी की लहर है। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल ने बताया कि आने वाले दिनों में कई अन्य प्रतिष्ठित कंपनियां भी कैंपस रिक्रूटमेंट के लिए आने वाली हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed