मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रयास से मानगो में हुआ 30 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड का शुभारंभ

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :-  स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता के अथक प्रयासों से मानगो केरला पब्लिक स्कूल में 30 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए बन्ना गुप्ता ने बताया कि कोरोना मरीजों के लिए 30 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड का शुभारंभ किया गया है और जरूरत पड़ी तो और बेड भी यहाँ बढ़ाये जाएंगे। लगातार मानगोवासी मांग कर रहे थे कि इस क्षेत्र में भी जनसुविधा के लिए कोविड अस्पताल बने, इसलिए आज इसका शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ ए के लाल, मानगो नगर निगम के पदाधिकारी दीपक सहाय समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  पद्मश्री छुटनी महतो मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल, कहा कि कोई भी पीड़ित महिला संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकती है

You may have missed